• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कुश्ती : विनेश और साक्षी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीते कांस्य

नई दिल्ली। एशियाई खेलों में सोने का तमगा जीतने वाली विनेश फोगाट और रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने शुक्रवार को चीन के जियान में जारी एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। 50 किलोग्राम भारवर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाले विनेश ने अपने भारवर्ग में बदलाव किया था और वह 53 किलोग्राम भारवर्ग में इस चैम्पियनशिप में उतरी थीं।

उन्हें क्वार्टर फाइनल में जापान की मायु मुकाइदा ने 10-0 से हरा दिया था लेकिन विनेश को रेपचेज राउंड खेलने का मौका मिला। इस मौके को भारतीय खिलाड़ी ने जाने नहीं दिया और चीनी ताइपे की जो जिह को 6-0 से परास्त किया। कांस्य पदक के मुकाबले में चीन की किआनयू पांग को साक्षी ने 8-1 से मात दी।

जीत के बाद विनेश ने कहा, मैं काफी लंबे समय बाद 53 किलोग्राम भारवर्ग में खेल रही थी। मैं पदक का रंग बदल पाती को अच्छा होता लेकिन फिर भी मैं कांस्य पदक से खुश हूं। वहीं, साक्षी ने 62 किलोग्राम भारवर्ग में उत्तरी कोरिया की ह्योन ग्योंग मुन को कड़े मुकाबले में 9-6 से हराया। इससे पहले क्वालीफिकेशन में उन्होंने थी मय हांह को मात दी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Wrestling : Vinesh Phogat and Sakshi Malik won bronze medal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wrestling, vinesh phogat, sakshi malik, bronze medal, indian wrestler sakshi malik, asian championship, rio olympic, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved