• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्टार पहलवान बजरंग व विनेश का नाम खेल रत्न के लिए प्रस्तावित

Wrestler Bajrang Punia and Vinesh Phogat recommended for khel ratna award - Sports News in Hindi

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ ने सोमवार को बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट का नाम इस साल देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए प्रस्तावित किया है। बजरंग 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में दुनिया के नंबर-1 पहलवान हैं और हाल ही में आयोजित एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीता है। बजरंग के नाम एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण है। दूसरी ओर, विनेश राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों में विनेश ने 50 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीत था जबकि एशियाई खेलों में भी उन्होंने इसी भार वर्ग में सोना जीता था। हाल में आयोजित एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में भी विनेश ने कांस्य जीता था। विनेश प्रतिष्ठित लॉरियस वल्र्ड स्पोट्र्स अवाड्र्स के लिए नामांकित होने वाली भारत की पहली एथलीट हैं।

बजरंग और विनेश के अलावा कुश्ती महासंघ ने राहुल अवारे, हरप्रीत सिंह, दिव्या ककरान और पूजा ढांढा के नाम अर्जुन पुरस्कारों के लिए तथा वीरेंद्र कुमार, सुजीत मान, नरेंद्र कुमार और विक्रम कुमार का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामांकित किया है। इसी तरह भीम सिंह और जयप्रकाश को ध्यान चंद पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Wrestler Bajrang Punia and Vinesh Phogat recommended for khel ratna award
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wrestler bajrang punia, vinesh phogat, khel ratna award, bajrang vinesh, commonwealth games, asian championship, olympic, arjun award, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved