नई दिल्ली।अंशु मलिक ने गुरुवार को इतिहास रचते हुए विश्व चैंपियनशिप में
रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं। 20 वर्षीय मलिक ने
नॉर्वे के ओस्लो में विश्व चैंपियनशिप में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता
हेलेन मारौलिस से अपना अंतिम मुकाबला 1-4 से गंवा दिया। इस बीच, एक अन्य
भारतीय पहलवान सरिता मोर (59 किग्रा) ने भी देश के लिए कांस्य पदक जीता। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अंशु ने बुधवार को महिलाओं के 57 किग्रा सेमीफाइनल में यूरोपीय रजत पदक विजेता यूक्रेन की सोलोमिया विन्निक को हराया था।
कैडेट
वल्र्ड चैंपियन और जूनियर वल्र्ड सिल्वर मेडलिस्ट अंशु 2010 के चैंपियन
सुशील कुमार और 2018 के सिल्वर मेडलिस्ट बजरंग पुनिया के बाद वल्र्ड
चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी भारतीय थीं।
गीता फोगट
(2012), बबीता फोगट (2012), पूजा ढांडा (2018) और विनेश फोगट (2019) ये
अन्य भारतीय महिला पहलवान हैं जिन्होंने इससे पहले कांस्य पदक जीते हैं।
(आईएएनएस)
आईपीएल : मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया
केविन पीटरसन ने काउंटी क्रिकेट पर कसा तंज
इंग्लैंड टीम को कुछ अलग हटकर क्रिकेट खेलना होगा : ब्रेंडन मैकुलम
Daily Horoscope