लंदन। भारतीय पैरा एथलीट सुंदर सिंह गुर्जर ने यहां शुरू हुई विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन ही स्वर्ण पदक जीतकर देशवासियों को जश्न मनाने का मौका दे दिया। राजस्थान के सुंदर ने जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) एफ 46 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पर कब्जा जमाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सुंदर ने इस दौरान 60.36 मीटर के साथ सर्वाधिक दूरी तय की। इस इवेंट का रजत श्रीलंका के दिनेश प्रियनाथ हेराथ (57.93 मीटर) और कांस्य चीन की गुओ चुनलियांग (56.14 मीटर) ने जीता। पिछले साल रियो ओलंपिक में सुंदर पदक से वंचित रह गए थे।
वैसे सुंदर ने छह महीने बाद ही फाजा आईपीसी एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो और शॉट पुट में तीन पदक जीतकर वापसी की। जीत के बाद काफी खुश नजर आ रहे सुंदर ने कहा कि मैं रियो ओलंपिक के बाद काफी निराश था।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope