• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विश्व एकादश के कोच एंडी फ्लॉवर ने की कई खिलाडिय़ों से बात

लाहौर। विश्व एकादश के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज के साथ पाकिस्तान में लगभग नौ साल के वनवास के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली हो रही है। विश्व एकदाश टीम के कोच एंडी फ्लॉवर का मानना है कि इस सीरीज का पाकिस्तानी क्रिकेट पर गहरा असर होगा। इस सीरीज के मैच लाहौर में 12, 13 और 15 सितंबर को खेले जाएंगे। विश्व एकादश की कमान दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को सौंपी गई है। पाकिस्तान में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली के लिए फ्लॉवर का काफी योगदान रहा है। उन्होंने कई खिलाडिय़ों से बात करके उन्हें पाकिस्तान में खेलने के लिए राजी किया। क्रिकइंफो ने फ्लॉवर के हवाले से लिखा है, शुरुआत में मुझे यह देखना था कि इस दौरान कौन-कौनसे खिलाड़ी व्यस्त हैं और शुरुआत में हमने तारीखें तय नहीं की थी तो यह थोड़ा मुश्किल था कि कौन उस समय उपलब्ध रहेगा। इसके बाद मैंने कुछ खिलाडिय़ों से संपर्क किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Eleven team coach Andy Flower is ready for t20 series against Pakistan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world eleven team, coach andy flower, t20 series, pakistan, pakistan super league, psl, lahore, terrorist attack, grant flower, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved