• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विश्व एथलेटिक्स : अमेरिकी महिलाओं ने जीती 4 x 100 मीटर रिले

लंदन। अमेरिका की टीम ने यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले रेस स्पर्धा का स्वर्ण जीता है। जमैका को 2015 में आयोजित चैम्पियनशिप में जीते गए स्वर्ण पदक से हाथ धोना पड़ा और इस स्पर्धा में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। लंदन में शनिवार को आयोजित इस स्पर्धा में अमेरिका की टीम 41.82 सेकेंड में रेस को पूरा कर विश्व चैम्पियन बनी। उसने पिछले संस्करण में रजत पदक पर कब्जा जमाया था।

इसके अलावा, ब्रिटेन ने 42.12 सेकेंड में इस रेस को पूरा कर रजत और जमैका ने 42.19 सेकेंड का समय तय कर तीसरा स्थान हासिल किया। चैम्पियनशिप के पिछले संस्करण में कांस्य पदक जीतने वाली त्रिनिदाद और टोबागो को इस साल इस स्पर्धा में छठा स्थान हासिल हुआ। इस स्पर्धा का विश्व रिकॉर्ड अमेरिका के नाम है, जो उसने 10 अगस्त, 2012 में लंदन में आयोजित ओलम्पिक खेलों में 40.02 सेकेंड का समय लेकर हासिल किया था।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Athletics Championship : USA won 4x100 meter relay race
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world athletics championship, usa, 4x100 meter relay race, great britain, jamaica, usain bolt, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved