लंदन। आईएएएफ विश्व चैम्पियनशिप के 2015 में खेले गए पिछले संस्करण में रजत पदक जीतने वाली चीन की लिजाओ गोंग इस बार अपने पदक का रंग बदलने में कामयाब रही हैं और उन्होंने अपने देश को 24 साल बाद इस चैम्पियनशिप की गोला फेंक स्पर्धा में सोना दिलाया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यहां ओलम्पिक स्टेडियम में खेली जा रही विश्व एथलेटिक्स की महिलाओं की गोला फेंक स्पर्धा में गोंग 19.94 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। पिछली बार उन्होंने 20.30 मीटर की दूरी तक गोला फेंक कर रजत हासिल किया था। वह 24 साल बाद चीन को विश्व चैम्पियनशिप की गोला फेंक में सोना दिलाने में कामयाब रहीं हैं।
उनसे पहले 1993 विश्व चैम्पियनशिप में हुआंग झिहोंग ने सोना जीता था। अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) ने गोंग के हवाले से लिखा है, 24 साल से चीन ने विश्व चैम्पियनशिप की गोला फेंक में स्वर्ण नहीं जीता था, इसलिए यह मेरे लिए खास पल है।
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope