• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे उसेन बोल्ट...

पेरिस। विश्व चैम्पियनशिप की तैयारियों में जुटे आठ बार के ओलम्पिक स्वर्ण पदक फर्राटा धावक जमैका के उसेन बोल्ट ने कहा है कि वे मोनाको में 21 जुलाई को आयोजित होने वाली डायमंड लीग मीट में हिस्सा लेंगे। बोल्ट ने विश्व चैम्पियनशिप के लिए खुद को तैयार करने के मकसद से मोनाको में दौडऩे का फैसला किया है।

विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन अगस्त में होना है। विश्व के महानतम फर्राटा धावक बोल्ट विश्व चैम्पियनशिप के बाद संन्यास ले लेंगे। इसकी घोषणा उन्होंने रियो ओलम्पिक के बाद कर दी थी। बोल्ट 2011 के बाद पहली सेंट लुइस स्टेडियम में लौटेंगे।

उस साल बोल्ट ने 9.88 सेकेंड समय के साथ यहां पहला स्थान हासिल किया था। इस साल की पहली 100 मीटर रेस में बोल्ट ने 10.03 सेकेंड का समय निकाला था। यह रेस जमैका में हुई थी और यह उनकी अपने देश में अंतिम प्रतिस्पर्धा थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Usain Bolt to run in monaco before world athletics championship
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: usain bolt, monaco, world athletics championship, jamaica, 100 meter race, olympic, czech republic, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved