• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बोल्ट ने अपनी असाधारण उपलब्धियों के जरिए साबित किया कि...

नई दिल्ली। उसेन सेंट लियो बोल्ट, सिर्फ एक खिलाड़ी का नाम नहीं। यह नाम खेलों की दुनिया में एथलेटिक्स और खासकर फर्राटा दौड़ के लिए पर्यायवाची बन गया है। बोल्ट ने अपनी असाधारण उपलब्धियों के जरिए साबित किया कि मेहनत, लगन और समर्पण के दम पर सफलता के अंतिम छोर तक पहुंचा जा सकता है। ओलम्पिक खेलों में आठ स्वर्ण और विश्व चैम्पियनशिप में 11 स्वर्ण सहित कुल 14 पदक। 100 मीटर, 200 मीटर और चार गुणा 100 मीटर रिले रेस में विश्व रिकॉर्ड। वर्ष 2008 से 2016 तक 100 तथा 200 मीटर का ओलंपिक चैम्पियन।

यह परिचय है बोल्ट का। साथ ही यह परिचय है उस खिलाड़ी का, जिसने अपने दम पर एथलेटिक्स की लोकप्रियता को शिखर तक पहुंचा दिया और आठ साल के अंतराल में एकल उपलब्धियों के दम पर विश्व का सर्वकालिक महान एथलीट बन बैठा। अब बोल्ट ट्रैक पर नजर नहीं आएंगे। रियो ओलम्पिक में 100 तथा 200 मीटर का स्वर्ण अपने नाम करने के बाद बोल्ट ने कह दिया था कि लंदन में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप उनकी आखिरी प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता होगी। इससे पहले बोल्ट जमैका में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में दौड़े और विजेता बने।

वर्ष 2013 के बाद बोल्ट को पहली बार लंदन में 100 मीटर रेस में पहली हार मिली। अमेरिका के जस्टिन गैटलिन ने उन्हें हराया। बोल्ट तीसरे स्थान पर रहे। इसके बावजूद उन्होंने अपनी सफलता का जश्न मनाया। बोल्ट की शख्सियत इतनी बड़ी है कि रेस के बाद गैटलिन ने झुककर इस चैम्पियन को नमन किया। बोल्ट 200 मीटर में नहीं दौड़े। यह उनकी पसंदीदा स्पर्धा रही है लेकिन इसके बावजूद वे नहीं दौड़े क्योंकि उन्हें अच्छी तरह अहसास हो गया था कि उनका शरीर अब साथ नहीं दे रहा है।

चार गुणा 100 मीटर रिले में अपने देश को स्वर्ण दिलाने के लिए वे अंतिम बार शनिवार को दौड़े लेकिन चोटिल हो गए। उनका गम उनकी आंसुओं के रूप में दुनिया ने देखा। एक चैम्पियन खिलाड़ी की दुखद विदाई से पूरा खेल जगत निराश था लेकिन साथ ही वह इस बात को लेकर खुश था कि बोल्ट ने डोपिंग जैसी बीमारी को अपने करीब नहीं फटकने दिया और पाक-साफ रहते हुए करियर की शुरुआत से अंत तक दौड़े। बोल्ट ने दिखाया कि मेहनत के दम पर वह सबकुछ हासिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Usain Bolt have many achievements under his belt, synonym of athletics
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: usain bolt, many achievements, under his belt, synonym, athletics, jamaica, olympic, world athletics championship, 100 meter race, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved