मोंटे कार्लो (मोनाको)। बीते साल बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जमैका के फर्राटा धावक उसेन बोल्ट और अमेरिका की महिला जिमनास्ट सिमोन बाइल्स को लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्डस-2017 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी चुना गया है। बोल्ट ने 100, 200 और 4 गुणा 100 मीटर स्पर्धा में रियो ओलंपिक-2016 में स्वर्ण पदक जीते थे। इसी कारण मंगलवार को हुए अवार्ड समारोह में उन्होंने लेब्रोन जेम्स, एंडी मरे और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे दिग्गज खिलाडिय़ों को पीछे छोड़ दिया। [@ इस रिकॉर्ड में सिर्फ इनसे पीछे रह गए फाफ डु प्लेसिस, ये हैं टॉप 10] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
यह चौथी बार है जब बोल्ट को यह पुरस्कार मिला है। टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर भी यह पुरस्कार चार बार जीत चुके हैं। सिमोन बाइल्स ने रियो ओलम्पिक में चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता था। उन्होंने साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी की दौड़ में अमेरिका की एलिसन फेलिक्स, जर्मनी की टेनिस खिलाड़ी एंजेलिक केर्बर को पीछे छोड़ा है।
अंकिता रैना, सुमित नागल एकल क्वार्टर में हारे
ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता स्वर्ण और रजत, पेरिस ओलंपिक पर नजरें
एशियन गेम्स 2023 :1974 के बाद पुरुषों की स्कीट में अनंत जीत सिंंह ने जीता रजत
Daily Horoscope