अब अगर फेल्प्स की बात करें तो 2004 के एथेंस ओलंपिक से लेकर 2016 के रियो
ओलंपिक तक इस अमेरिकी तैराक ने कुल 28 पदक जीते हैं, जिनमें 23 स्वर्ण
शामिल हैं। फेल्प्स ने इसके अलावा तीन रजत और दो कांस्य पदक भी जीते हैं।
फ्लाइंग फिश और द बाल्टीमोर बुलेट नाम से मशहूर फेल्प्स ओलंपिक इतिहास के
सबसे डेकोरेटेड खिलाड़ी हैं। एथेंस ओलंपिक की बात की जाए तो भारत ने एक रजत
जीता था, जो उसे निशानेबाजी में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने दिलाया था, जबकि
फेल्प्स ने इस साल पूल में आग लगाते हुए छह स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते
थे। इसी तरह बीजिंग ओलंपिक-2008 में भारत ने एक स्वर्ण सहित कुल तीन पदक
जीते थे। भारत को निशानेबाजी में सोना मिला था जबकि मुक्केबाजी और कुश्ती
में कांस्य मिला था। ये भी पढ़ें - IPL में ऐसा करने वाले 5वें गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह, देखें...
इस साल फेल्प्स ने आठ स्वर्ण जीते थे। लंदन ओलंपिक की
बात की जाए तो भारत ने उस साल दो रजत और चार कांस्य जीते थे। भारत को
निशानेबाज विजय कुमार और पहलवान सुशील कुमार ने रजत दिलाया था जबकि भारत को
शूटिंग, बैडमिंटन, मुक्केबाजी और कुश्ती में कांस्य मिले थे। दूसरी ओर,
फेल्प्स ने इस साल चार स्वर्ण और दो रजत जीते थे। इसके अलावा रियो ओलंपिक
में भारत ने दो पदक रजत बैडमिंटन में और कांस्य कुश्ती में पदक जीते थे
जबकि फेल्प्स ने पांच स्वर्ण और एक रजत जीता था।
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
Daily Horoscope