• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

उलानबटोर कप : अंकुश दहिया ने जीता स्वर्ण, रजत पर ठहरे देवेंद्रो सिंह

उलानबटोर (मंगोलिया)। भारत के युवा मुक्केबाज अंकुश दहिया ने जोरदार खेल दिखाते हुए उलानबटोर कप बॉक्सिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला। यूथ एशियन चैंपियनशिप में रजत विजेता 19 साल के अंकुश ने 60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्णिम सफलता हासिल की।

अंकुश ने फाइनल में कोरिया के मैन चोए चोल को मात दी। अंकुश को जजों के बहुमत द्वारा लिए गए फैसले के आधार पर विजेता घोषित किया गया। इसे तकनीकी भाषा में स्पिलिट वर्डिक्ट कहते हैं। अंकुश ने अपने लंबे कद का भरपूर फायदा उठाया और प्रतिद्वंद्वी पर जमकर प्रहार किए।

यह अंकुश का सीनियर लेवल पर पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है। दूसरी ओर, राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता एल. देवेंद्रो सिंह को 52 किग्रा. भारवर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। देवेंद्रो को खिताबी मुकाबले में इंडोनेशिया के एल्डम्स सुगुरो ने 3-2 से हरा दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ulaanbaatar Cup boxing tournament : Ankush Dahiya won gold, Devendro Singh satisfy with silver
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ulaanbaatar cup, boxing tournament, ankush dahiya, gold, devendro singh, silver medal, mongolia, commonwealth games, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved