• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

PKL : यू मुंबा के कप्तान अनूप कुमार ने कहा, फिटनेस सबसे अहम

मुंबई। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आगामी पांचवें सीजन में एकबार फिर यू-मुंबा टीम के कप्तान के तौर पर मैट पर उतरने वाले कबड्डी खिलाड़ी अनूप कुमार ने खिलाडिय़ों की फिटनेस पर जोर दिया है। अनूप ने कहा कि इस समय देहरादून में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में टीम के कोच खिलाडिय़ों की फिटनेस पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। इस प्रशिक्षण शिविर में 18 में से 15 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और कोच भास्करन का पूरा ध्यान केवल खिलाडिय़ों की फिटनेस पर है। ऐसे में खिलाड़ी कबड्डी का अभ्यास कम ही कर रहे हैं। फिटनेस के इस महत्व पर रोशनी डालते हुए कप्तान अनूप ने कहा, लंबी लीग के लिए खिलाडिय़ों का फिट होना बहुत जरूरी है और यही सबसे महत्वपूर्ण चीज है। उल्लेखनीय है कि चार नई टीमों के शामिल होने से कबड्डी लीग में विस्तार हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-U Mumba captain Anup Kumar talks about pro kabaddi league season 5
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: u mumba, captain anup kumar, pro kabaddi league season 5, kabaddi, fitness, dehradun, pkl, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved