• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दो दिवसीय राज्य स्तरीय राइज कंटेंडर्स कप 9 मई से

Two-Day State-Level Rise Contenders Cup Kicks Off on May 9th - Sports News in Hindi

शैलेष कुमार शर्मा जयपुर। राजस्थान टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में राइज टेबल टेनिस अकादमी और स्ट्रीक इंडिया की ओर से आगामी 9 मई से दो दिवसीय राज्य स्तरीय राइज कंटेंडर्स कप-2026 का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट के विजेताओं को 50,000 रुपए से अधिक की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी। राइज टेबल टेनिस एकेडमी की निदेशक जोशिता माथुर ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागिता हेतु पुरुष और महिला प्रतिभागियों के लिए तीन श्रेणियां क्रमशः, अंडर-14, अंडर-19 और ओपन श्रेणी रखी गई हैं, जिसकी अंतिम तारीख तीन मई और पंजीकरण शुल्क मात्र 600 रुपए निर्धारित है। सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को एकेडमी की ओर से एक-एक टी-शर्ट, गुडीज किट, रिफ्रेशमेंट बॉक्स और प्रतिभागिता प्रमाणपत्र आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। पंजीकरण व टूर्नामेंट से संबंधित अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नं. 9256229222 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
प्रत्येक श्रेणी में विजेता को 5100 रुपए नकद और एक विशेष उपहार मिलेगा, जबकि उपविजेता को 3100 रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two-Day State-Level Rise Contenders Cup Kicks Off on May 9th
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rise contenders cup 2026, jaipur table tennis tournament, rajasthan table tennis association, rise table tennis academy, sports competition india, under 14 under 19 table tennis, tt tournament jaipur, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved