नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने 12 ओलम्पिक खेलों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी। इन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का मकसद खेल के विकास की रणनीति का क्रियान्वान करना है। इन पर्यवेक्षकों में दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार, एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज और पी.टी.ऊषा, हॉकी खिलाड़ी जगबीर सिंह और टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन शामिल हैं।
एक बयान के अनुसार, राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों का मुख्य काम मिशन ओलम्पिक 2020, 2024 और 2028 की रणनीति का पालन करना होगा। कई बार राष्ट्रीय विजेता रह चुकीं ओलम्पिक खिलाड़ी अपर्णा पोपट को बैडमिंटन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजिंग ओलम्पिक-2008 में स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव बिंद्रा को निशानेबाजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजीव कुमार सिंह को तीरंदाजी, कमलेश मेहता को टेबल टेनिस और खजान सिंह को तैराकी खेलों का पर्यवेक्षक बनाया गया है।
क्रिकेटरों ने देशवासियों को दी 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से दी मात, कीवी टीम ने 2-1 से जीती सीरीज
तनाव दूर करने में मदद करता है मेडिटेशन : सिंधु
Daily Horoscope