• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खेल मंत्रालय ने मुक्केबाज, तीरंदाज की दी 5-5 लाख रुपये की मदद

Sports Ministry gives Rs 5-5 lakh help to boxer, archer - Sports News in Hindi

नई दिल्ली| खेल मंत्रालय ने पिता की मौत के बाद वित्तीय संकट का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के मुक्केबाज सुनील चौहान और उनके तीरंदाज भाई नीरज चौहान को पांच-पांच लाख रुपये की मदद का वादा किया है।

इनके पिता परिवार में कमाने वाले इकलौते शख्स थे जिन्होंने कोविड-19 के कारण अपनी नौकरी गंवा दी थी और जरूरत पूरी करने के लिए सब्जी बेच रहे थे।

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय वेलफेयर फंड में से इन दोनों के लिए पांच-पांच लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है। यह फंड खिलाड़ियों की मदद के लिए बनाया है।

रिजिजू ने ट्वीट किया, "मैं इस बात की घोषणा कर काफी खुश हूं कि खेल मंत्रालय ने मुक्केबाज सुनील और तीरंदाज नीरज की मदद के लिए दोनों को दीन दयाल उपाध्याय फंड से पांच-पांच लाख रुपये देने का फैसला किया है। यह खिलाड़ी पिता के निधन के बाद वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं।"

खेल मंत्रालय द्वारा जारी बयान में सुनील के हवाले से लिखा गया है, "यह वित्तीय मदद मेरे और मेरे परिवार के लिए काफी मददगार साबित होगी। हम मंत्री के काफी शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने हमारी जरूरत के समय में मदद की।"

नीरज ने सीनियर तीरंदाजी चैम्पियनशिप-2018 में 50 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता था जबकि सुनील ने खेलो इंडिया गेम्स-2020 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sports Ministry gives Rs 5-5 lakh help to boxer, archer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sports ministry, gives, rs 5-5 lakh, help, boxer, archer, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved