• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्पेशल ओलंपिक भारत ने विश्व शीतकालीन खेलों के लिए अब तक का सबसे बड़ा भारतीय दल रवाना किया

Special Olympics Bharat sends off largest ever Indian contingent to World Winter Games - Sports News in Hindi

नई दिल्ली, । स्पेशल ओलंपिक भारत ने इटली के ट्यूरिन में होने वाले स्पेशल ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार 49 सदस्यीय दल (जिसमें 30 एथलीट और 19 सहायक कर्मचारी शामिल हैं) के लिए बुधवार को एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हुए इस समारोह में युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया, स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष मल्लिका नड्डा और स्पेशल ओलंपिक भारत के कार्यकारी निदेशक वी.के. महेंद्रू मौजूद थे। मांडविया ने इस अवसर पर कहा, “स्पेशल ओलंपिक विश्व खेलों में भाग लेने वाले हमारे अविश्वसनीय भारतीय एथलीट दृढ़ संकल्प, लचीलापन और उत्कृष्टता की भावना को दर्शाते हैं। आपका समर्पण और जुनून देश को प्रेरित करता है, यह साबित करता है कि असली ताकत सीमाओं को लांघने के साहस में निहित है। पूरा देश आप सभी को एक्शन में देखने के लिए बेहद उत्साहित है। अपनी सफलता से तिरंगा ऊंचा फहराएं, पूरा देश आपका समर्थन कर रहा है।"
8 से 15 मार्च तक इटली में होने वाले स्पेशल ओलंपिक विंटर वर्ल्ड गेम्स में टीम इंडिया के 30 खिलाड़ी 6 खेल विधाओं - अल्पाइन स्कीइंग, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, फ्लोरबॉल, शॉर्ट-ट्रैक स्पीड स्केटिंग, स्नोबोर्डिंग और स्नोशूइंग में भाग लेंगे। स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स में 102 देशों के 1500 एथलीट हिस्सा लेंगे, जो आठ खेल विधाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भारतीय एथलीटों को शुभकामनाएं दीं और वैश्विक मंच पर अपनी सफलता से देश को गौरवान्वित करने के लिए तैयार होने पर उन्हें अपने शब्दों से प्रेरित किया। एथलीटों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया और समारोह के अंत में उन्हें सौभाग्य के प्रतीक के रूप में पारंपरिक हिमाचली ऊनी कैप भेंट किए गए। "हमारे एथलीट देश के लिए प्रेरणा हैं, जो दृढ़ संकल्प और खेल कौशल की शक्ति का प्रदर्शन करते हैं। हमने आपकी पूरी यात्रा देखी है और आपने कैसे हर संघर्ष और चुनौती को पार किया है । इन खेलों के लिए चुने जाने पर आपको बहुत-बहुत बधाई।
मल्लिका ने कहा, "कठिन समय में अपने अंदर मौजूद लचीलेपन को याद रखें और आप हर बाधा को पार कर सकेंगे। इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज कराने की कोशिश में हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।''
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Special Olympics Bharat sends off largest ever Indian contingent to World Winter Games
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: special olympics, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved