काठमांडु। दक्षिण दशियाई खेलों में मुक्केबाजों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। मंगलवार को भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण ने (69 किलोग्राम भारवर्ग) और महिला मुक्केबाज पिंकीरानी ने (51 किलोग्राम भारवर्ग) में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। भारत ने इन खेलों में मुक्केबाजी में कुल 12 स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विकास और रानी के अलावा पुरुषों में स्पर्श कुमार (52 किलोग्राम भारवर्ग), नरेंद्र (91 किलोग्राम प्लस) ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किए। महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग में सोनिया लाठेर ने और मंजू बोम्बोरिया ने 64 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीते।
एशियाई खेल-2018 में कांस्य पदक जीतने वाले कृष्णा ने पाकिस्तान के गुल जाएब को 5-0 से मात देकर सोने का तमगा हासिल किया। नरेंद्र ने नेपाल के आशीष द्विवेदी को 5-0 से हराया। स्पर्श कुमार को पाकिस्तान के सैयद मुहम्मद के सामने थोड़ा पसीना बहाना पड़ा लेकिन वह 4-1 से जीत हासिल करने में सफल रहे। मुक्केबाजी स्पर्धाओं के आखिरी दिन भारत के लिए ओर से सिर्फ वरिंदर सिंह ही रहे जिन्हें फाइनल में हार मिली। 60 किलोग्राम भारवर्ग में उन्हें नेपाल के सनिल साही ने 3-2 से हराया।
महिला वर्ग में सोनिया को फाइनल में श्रीलंका की क्रिस्मी अयोमा ने 5-0 से हरा रजत पदक तक सीमित कर दिया। पिंकी ने नेपाल की राय मारा को 3-2 से तो वहीं मंजू ने नेपाल की ही पूनम रावल को इसी स्कोर से मात दी।
(आईएएनएस)
सीडब्ल्यूआई ने रीजनल सुपर 50 कप टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा की
ईस्ट बंगाल ने गोलकीपर सुब्रत पॉल के साथ किया करार
विंडीज दौरे के लिए श्रीलंका टीम के मैनेजर नियुक्त किए गए जयरत्ने
Daily Horoscope