• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

निशानेबाजी विश्वकप:पूजा को कांस्य पदक

नई दिल्ली। पूजा घटकर ने कुछ तकनीकी दिक्कतों से उबरते हुए शुक्रवार को दिल्ली में महिला 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता जिससे भारत ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में सकारात्मक शुरूआत की। पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रहे दीपक कुमार ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन 185.4 अंक के साथ पुरूष 10 मीटर एयर राइफल में पांचवें स्थान पर रहे। इसी स्पर्धा में फाइनल में जगह बनाने वाले आठ निशानेबाजों में रवि कुमार आठवें और अंतिम स्थान पर रहे। उन्होंने 122.0 अंक जुटाए। क्वालीफिकेशन के बाद ये दोनों चौथे और छठे स्थान पर थे। महिला ट्रैप स्पर्धा में राजेश्वरी कुमारी (17वें), सीमा तोमर (22वें) और मनीषा (29वें) तीनों ही क्वालीफिकेशन राउंड से आगे बढने में नाकाम रही। भारत के नजरिये से शुक्रवार का दिन 27 साल की पूजा के नाम रहा जिन्होंने ब्लाइंडर के टूटने के बावजूद धैर्य कायम रखते हुए पोडियम पर जगह बनाई। पूर्व एशियाई चैम्पियन पूजा ने फाइनल में 228.8 अंक जुटाए और यहां डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में विश्व कप में अपना पहला पदक जीता। चीन की मेंगयाओ शी ने 252.1 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीतते हुए स्पर्धा में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। मेंगयाओ की हमवतन डोंग लिजी ने प्रतियोगिता के पहले दिन 248.9 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया। पिछले साल मामूली अंतर से रियो ओलिंपिक कोटा हासिल करने में नाकाम रही पूजा ने फाइनल राउंड की शुरूआत 10.4 अंक के साथ की और कुछ मौकों पर चूकने के अलावा अच्छा स्कोर बनाया। वह पहले चरण के बाद 104.6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर थीं। लिजी ने इस दौरान पूजा को क़डी टक्कर दी जबकि मेंगयाओ ने शीर्ष पर बढत बरकरार रखी। पूजा ने अपने 19वें और 21वें शॉट में क्रमश:10.8 और 10.7 अंक के साथ कांस्य पदक पक्का किया।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ मुरली विजय सहित इन 12 बल्लेबाजों ने किया है यह कमाल, जानें...]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-shooting world cup: pooja ghatkar wins bronze
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shooting, world cup, pooja ghatkar, bronze, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved