म्यूनिख। भारत के रवि कुमार ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप (राइफल/पिस्टल) में शुक्रवार को यहां पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वे पदक से दो कदम से चूक गए। उन्हें इस स्पर्धा में पांचवां स्थान हासिल हुआ। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विश्व कप के पहले दिन रवि ने पदक राउंड में 185.7 का स्कोर किया और अंतिम आठ में चौथे स्थान पर रहते हुए जगह बनाई। रवि लगातार दूसरी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचे हैं। वह इसी साल मार्च में हुए विश्व कप के पहले चरण में आठवें स्थान पर रहे थे। रूस के सर्गरी कामेनस्की ने कुल 250.9 का स्कोर पर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
रियो ओलम्पिक-2016 में पदक जीतने वाले रूस के व्लादिमीर मास्लेनिकोव ने इस विश्व कप में रजत पदक जीता वहीं बेलारूस के विताली बुबनोविक को कांस्य पदक मिला। इस स्पर्धा में भारत के दो अन्य खिलाडिय़ों सत्येंद्र सिंह और दीपक कुमार ने भी हिस्सा लिया। सत्येंद्र ने 623.9 अंकों के साथ 46वां और दीपक कुमार ने 617.8 स्कोर के साथ 84वां स्थान हासिल किया।
(IANS)
IPL 2024 : क्या आज हाथ मिलाएंगे गंभीर और कोहली, जब पहले मिले थे तो...सोशल मीडिया में भी ट्रेंड कर रहे हैं दोनों
अंडर-13 आईलीग : मिनर्वा एकेडमी ने सुदेवा दिल्ली को 6-4 से हराकर शीर्ष पर बनाई जगह
पाकिस्तान मई में टी2O श्रृंखला के लिए 2018 के बाद पहली बार आयरलैंड का दौरा करेगा
Daily Horoscope