• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निशानेबाजी की 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में होगी वापसी,लेकिन कुश्ती बाहर होगी

Shooting sport returns in 2026 Commonwealth Games as wrestling misses out; womens cricket stays - Sports News in Hindi

विक्टोरिया (ऑस्ट्रेलिया) । निशानेबाजी और पैरा निशानेबाजी की 2026 में विक्टोरिया में होने वाले अगले राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी होगी लेकिन भारत के दबदबे वाला खेल कुश्ती चार साल बाद होने वाले इन खेलों का हिस्सा नहीं होगा।

भारतीय खेलों के लिए यह मिश्रित फैसला कहा जा सकता है। निशानेबाजी में भारत ने अपने सबसे ज्यादा पदक जीते हैं लेकिन इस साल हुए बमिर्ंघम खेलों में निशानेबाजी को हिस्सा नहीं बनाया गया था। निशानेबाजी विक्टोरिया में राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी करेगा। कुश्ती, जिसमें भारत का लगातार दबदबा रहा है, को विक्टोरिया राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर रखा गया है।

बमिर्ंघम में पदार्पण करने वाले महिला क्रिकेट को 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में बरकरार रखा गया है।

विक्टोरिया 2026 खेलों के आयोजकों ने बुधवार को खेल कार्यक्रम की पुष्टि की। दो नए खेल और दो नयी खेल विधाएं राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पदार्पण करेंगे। कुल 22 खेल 2026 राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा होंगे जिसमें नौ पैरा खेल शामिल होंगे।

गोल्फ, 3 गुणा 3 बास्केटबॉल, 3 गुणा 3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल, कोस्टल रोइंग, शूटिंग, पैरा-शूटिंग, बीएमएक्स रेसिंग, माउंटेन बाइक क्रॉस कंट्री, ट्रैक सॉइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग को स्पोर्ट्स लाइन अप में जोड़ा गया है जबकि कोस्टल रोइंग, गोल्फ और बीएमएक्स राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पदार्पण करेंगे।

विक्टोरिया 2026 का गोल्फ, कोस्टल रोइंग और रोड रेस कराने का प्रस्ताव है और वह इन्हें शामिल करने की संभावनाओं को देखते हुए राष्ट्रमंडल खेल महासंघ और अन्य अंतर्राष्ट्रीय खेल महासंघों के साथ काम करेगा।

यह अनुमान लगाया गया है कि इन खेलों से विक्टोरिया की अर्थव्यवस्था को तीन अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का योगदान मिलेगा। खेलों से पहले 600 पूर्णकालिक नौकरियां पैदा होंगी जबकि खेलों के दौरान 3900 नौकरियां और समापन समारोह के बाद 3000 नौकरियां पैदा होंगी।

राष्ट्रमंडल खेलों के अध्यक्ष बेन ह्यूस्टन ने कहा,"राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया को नए खेलों को शामिल करने और खेलों को एक नए युग में ले जाने की खुशी है।"

विक्टोरिया 2026 खेल कार्यक्रम: एथलेटिक्स एंड पैरा-एथलेटिक्स, बैडमिंटन, 3 गुणा 3 बास्केटबॉल, 3 गुणा 3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, बीच वॉलीबॉल, कोस्टल रोइंग, क्रिकेट टी 20 (महिला), साइक्लिंग (बीएमएक्स, माउंटेन बाइक, रोड, ट्रैक एंड पैरा-ट्रैक ), डाइविंग, गोल्फ, जिमनास्टिक्स (आर्टिस्टिक), हॉकी, लॉन बाउल्स एंड पैरा-लॉन बाउल्स, नेटबॉल, पैरा -पॉवरलिफ्टिंग, रग्बी सेवन, शूटिंग एंड पैरा-शूटिंग, स्क्वैश, स्विमिंग एंड पैरा -स्विमिंग, टेबल टेनिस एंड पैरा-टेबल टेनिस, ट्रायथलन एंड पैरा-ट्रायथलन, वेटलिफ्टिंग

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shooting sport returns in 2026 Commonwealth Games as wrestling misses out; womens cricket stays
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shooting sport returns in 2026 commonwealth games as wrestling misses out womens cricket stays, commonwealth games 2026, wrestling, shooting, womens cricket, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved