• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिजिजू ने हॉकी ओलंपियन रविंदर पाल के निधन पर शोक जताया

Rijiju mourns the death of hockey Olympian Ravinder Pal - Sports News in Hindi

नई दिल्ली| केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने मॉस्को ओलंपिक 1980 के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य रविंदर पाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सिंह का कोरोना संक्रमण बीमारी के कारण यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। 1984 लॉस एंजेलिस ओलंपिक खेलने वाले सिंह 24 अप्रैल से ही एक अस्पताल में भर्ती थे। उनकी तबीयत में सुधार होने और कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

रिजिजू ने सिंह के निधन पर अपनी संवदेनाएं प्रकट करते हुए कहा, " मुझे यह जानकर गहरा दुख: हुआ कि रविंदर पाल सिंह जी कोविड-19 की लड़ाई हार गए। उनके निधन के साथ, ही भारत ने एक गोल्डन सदस्य खो दिया है, जो 1980 के मास्को ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाली हॉकी टीम के सदस्य। भारतीय खेलों में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।"

मॉस्को और लॉस एंजेलिस ओलंपिक के अलावा, सिंह कराची में चैंपियंस ट्रॉफी (1980 और 1983), सिल्वर जुबली 10-नेशन कप (हांगकांग 1983), विश्व कप (मुंबई, 1982), एशिया सहित कई शीर्ष अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भी खेले थे।

सिंह ने उस समय अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरूआत की थी, जब 1979 में उन्हें जूनियर विश्व कप टीम में शामिल किया गया था।

सिंह की भतीजी प्रज्ञा यादव ने बुधवार को, पूर्व खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया से वित्तीय सहायता का अनुरोध किया था और महासंघ के अध्यक्ष ने उनके इलाज और अस्पताल में रहने के लिए पांच लाख रुपये की राशि मंजूर की थी।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rijiju mourns the death of hockey Olympian Ravinder Pal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rijiju, mourns, death, hockey, olympian, ravinder pal, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved