• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

PWL : पंजाब ने बजरंग को 30 लाख रुपए, तो मुंबई ने विनेश को...

गुरुग्राम। पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहलवान बजरंग पूनिया प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के आगामी चौथे सीजन में पंजाब रॉयल्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे। वहीं बजरंग की ही तरह इन दोनों खेलों में सोने का तमगा हासिल करने वाली भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट को मुंबई महारथी ने अपने नाम किया है।

यहां हयात होटल में शुक्रवार को आयोजित प्लेयर ड्राफ्ट में पंजाब ने बजरंग के लिए 30 लाख तो मुंबई ने विनेश के लिए 25 लाख रुपए की राशि दी। बजरंग (65 किलोग्राम भारवर्ग) और विनेश (53 किलोग्राम भारवर्ग) लीग के पिछले सीजन में यूपी दंगल से खेले थे। इन दोनों के अलावा ड्राफ्ट में सभी की नजरें रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक (62 किलोग्राम भारवर्ग) पर भी थीं, जिन्हें इस बार दिल्ली सुल्तांस ने अपने नाम किया।

साक्षी अंतिम संस्करण में मुंबई से खेली थीं। दिल्ली ने साक्षी के लिए 20 लाख रुपए खत्म किए हैं। सर्वाधिक रकम पाने वाले विदेशी पहलवान बेलारूस के वेनेसा काल्डजिंस्काया (53 किलोग्राम भारवर्ग) हैं, जो यूपी दंगल के साथ गए और रूस के खेतिक तसाबोलोव (74 किलोग्राम भारवर्ग) दिल्ली सुल्तांस के पाले में गए (दोनों को 25 लाख रुपए मिले)। दिल्ली सुल्तांस ने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता राहुल अवारे (57 किलोग्राम भारवर्ग) और 2018 विश्व सैन्य चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता रूस के खेतिक तसाबोलोव को भी अपनी टीम में लिया, जो 74 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लेंगे।

पिछले सीजन में धमाल मचाने वाली 2018 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता पूजा ढांडा (57 किलोग्राम भारवर्ग) राष्ट्रीय चैंपियन रितू फोगाट (53 किलोग्राम भारवर्ग) और संदीप तोमर (57 किलोग्राम भारवर्ग) के साथ नई टीम एमपी योद्धा के साथ गए। एमपी योद्धा ने अजरबैजान के 2018 यूरोपीय चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता हाजी अलीयेव को भी अपने साथ लिया है, जो 65 किलोग्राम वर्ग में मैट पर दिखेंगे।

मैदान में दो युवा खिलाड़ी, 2018 विश्व जूनियर चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता मोल्दोवा के अनास्तासिया निकिता (57 किलोग्राम भारवर्ग), हरियाणा हैमर्स और 2018 के जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता सचिन रथी (74 किलोग्राम भारवर्ग) मुंबई महारथी के साथ गए।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PWL-4 : Punjab Royals buy wrestler Bajrang Punia in 30 lakh rupees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pwl-4, punjab royals, wrestler bajrang punia, vinesh phogat, up dangal, sakshi malik, delhi sultans, pro wrestling league, प्रो रेसलिंग लीग, पीडब्ल्यूएल, बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, sports news in hindi, latest sports news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved