• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

प्रो कबड्डी लीग : मुंबई की घर में पहली जीत, हरियाणा को दी मात

मुंबई। प्रो कबड्डी लीग सीजन-5 में बुधवार को आखिरकार यू-मुम्बा ने अपने घर में तीन हार के बाद खाता खोल लिया। मुंबई ने अंत समय पर रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुके मैच में हरियाणा स्टीलर्स को मात देते हुए घर में पहली जीत दर्ज की। मुंबई को इससे पहले अपने घर में पिछले तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसने लाज बचाते हुए चौथा मैच 38-32 से जीत लिया। हरियाणा से रेड मारने आए सुरजीत को आउट कर मुंबई ने अपना खाता खोला।

इसके बाद वजीर सिंह ने रेड में सफलता हासिल करते हुए दो अंक लेकर हरियाणा को 2-1 से बढ़त दिला दी। मुंबई ने इसके बाद अच्छी कोशिश जारी रखते हुए काशीलिंग अदाके और श्रीकांत जाधव के दम पर 6-2 से बढ़त ले ली। अपनी टीम को मजबूती देते हुए काशीलिंग ने डू ऑर डाई रेड में सफलता हासिल कर मुंबई को 9-4 से आगे कर दिया।

मुंबई के पास हरियाणा को ऑल आउट करने का मौका था, लेकिन दर्शन कादियान ने ऐसा नहीं होने दिया और स्कोर 9-11 किया। मुंबई ने आखिरकार 12वें मिनट में हरियाणा को ऑल आउट कर 18-10 से बढ़त ले ली। पहले हाफ की समाप्ति तक मुंबई ने 20-15 से बढ़त ले ली थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pro Kabaddi League : U Mumba got first win at home, beat Haryana Steelers by 38-32
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pro kabaddi league, u mumba, first win at home, haryana steelers, 38-32, pkl-5, pro kabaddi league 2017, defender kuldeep, super tackle, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved