• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

प्रो कबड्डी लीग : हरियाणा की शानदार वापसी, गुजरात को हराया

कोलकाता। दूसरे हाफ के अंतिम 10 मिनटों में हरियाणा स्टीलर्स ने शानदार वापसी करते हुए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन-5 में शनिवार को गुजरात फॉच्र्यूनजाएंट्स की टीम को छह अंकों के अंतर से हरा दिया। नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में शुरुआती 30 मिनटों में हरियाणा को पीछे रखने वाली गुजरात ने उसे 42-36 से मात दी। हरियाणा की जीत में अहम भूमिका प्रशांत कुमार राय ने निभाई। गुजरात के मजबूत डिफेंस के सामने उन्होंने रेड के 18 प्रयासों में 14 में सफलता हासिल की। शानदार डिफेंस के लिए मशहूर गुजरात टैकल से इस मैच में सिर्फ आठ अंक ही ले पाई। पहले हाफ की शुरुआत में दोनों टीमें लगभग बराबरी पर चल रही थीं। गुजरात ने दो लगातार अंक लेकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन हरियाणा ने स्कोर कुछ ही देर में स्कोर 5-6 कर लिया था। लेकिन गुजरात ने सुकेश और सचिन के दम पर 9-6 से बढ़त ले ली थी। इसी बढ़त को कायम रखते हुए गुजरात 15-10 से आगे थी। लेकिन तभी मोहित चिल्लर की जगह मैट पर आए वजीर सिंह ने सफल रेड मारते हुए तीन अंक लेकर अपनी टीम को कुछ राहत दी।
यहां से लग रहा था कि हरियाणा वापसी कर लेगी। लेकिन पहले हाफ के अंतिम मिनट में गुजरात ने हरियाणा को ऑल आउट कर स्कोर 20-13 कर लिया और इसी के साथ दूसरे हाफ में गई। बढ़त के साथ दूसरे हाफ में उतरी गुजरात का आत्मविश्वास काफी ऊपर था। उसने हरियाणा की लगभग हर रेड को असफल किया और अपनी रेड में सफलता हासिल की। स्कोर गुजरात के पक्ष में 26-16 था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pro Kabaddi League : Haryana Steelers beat Gujarat Fortune Giants by 42-36
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pro kabaddi league, haryana steelers, gujarat fortune giants, 42-36, pkl, pkl-5, pkl 2017, haryana vs gujarat, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved