• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रिथू गुप्ता बने भारत के 64वें ग्रैंडमास्टर

Prithu Gupta becomes India 64th Grandmaster - Sports News in Hindi

नई दिल्ली। पुर्तगाल लीग-2019 के पांचवे दौर में आईएम लेव यानकेलेविक को मात देकर 2500 अंक को पार करते हुए प्रिथू गुप्ता भारत के 64वें ग्रैंडमास्टर बन गए।

शतरंज के महान खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने ट्वीट किया, ‘‘और हम पूरे हुए। 64वें ग्रैंडमास्टर!! हमारे नए ग्रैंडमास्टर प्रिथू गुप्ता का स्वागत है।’’

दिल्ली से ताल्लुक रखने वाले गुप्ता ने जवाब में ट्वीट किया, ‘‘धन्यवाद आनंद सर...आप हमेशा मेरे लिए एक प्रेरणास्रोत रहे हैं।’’

गुप्ता ने यह कीर्तिमान 15 साल चार महीने और 10 दिन की उम्र में हासिल किया है।

डी. गुकेश भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर है। वह 12 साल सात महीने और 17 दिन की उम्र में ग्रैंडमास्टर बने थे।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prithu Gupta becomes India 64th Grandmaster
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prithu gupta, india 64th grandmaster, प्रिथू गुप्ता, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved