• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

 रोमांचक मैच में बंगाल वॉरियर्स ने यूपी योद्धा को टाई पर रोका

कोलकाता। मेजबान बंगाल वॉरियर्स ने अंतिम पलों में शानदार वापसी करते हुए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में शनिवार को यूपी योद्धा के खिलाफ पिछडऩे के बाद मुकाबला टाई करा दिया। नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में खेले गए मैच में बंगाल और यूपी के बीच मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंचने के बाद 26-26 से टाई रहा। यूपी की दोनों हाफों में शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन मेजबान टीम ने अपने घर में अंतिम पलों में शानदार वापसी की और उसे टाई पर मजबूर कर दिया। शुरुआती दौर में दोनों टीमें बराबरी पर चल रही थीं। स्कोर 3-3 से बराबर था, लेकिन पांचवें मिनट में यूपी के कप्तान नितिन तोमर ने सफल रेड के जरिए तीन अंक दिलाकर अपनी टीम को 6-3 से आगे कर दिया। यहां से यूपी ने अपनी बढ़त को बनाए रखने की कोशिशें तो बहुत कीं, लेकिन बंगाल ने धीरे-धीरे अंकों के अंतर को कम किया। इसी बीच यूपी की टीम अंक नहीं ले पाई और बंगाल ने लगातार अंक लेकर 17वें मिनट में स्कोर 11-11 से बराबर कर लिया।
हालांकि बराबरी करने के बाद बंगाल की टीम पहले हाफ की समाप्ति तक एक भी अंक नहीं ले पाई। वहीं यूपी ने मनिंदर सिंह और सुरेंद्र सिंह की सफल रेडों के दम पर लगातार तीन अंक लेकर स्कोर 14-11 कर लिया और पहले हाफ की समाप्ति भी इसी स्कोर के साथ की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PKL-5 : Bengal Warriors holds UP Yoddha on 26-26 tie
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pkl-5, bengal warriors, up yoddha, 26-26 tie, pro kabaddi league, bengal vs up, raid, pkl, pkl 2017, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved