• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पैरालंपिक: कृष्णा नागर ने टोक्यो में भारत का पांचवां स्वर्ण पदक जीता

Paralympics: Krishna Nagar wins India fifth gold medal in Tokyo - Sports News in Hindi

टोक्यो। बुधवार को टोक्यो पैरालंपिक खेलों में कृष्णा नागर ने पुरुष एकल एसएच 6 वर्ग के फाइनल में तीन कड़े मुकाबले में हांगकांग चीन के चू मान काई को हराकर बैडमिंटन कोर्ट में रविवार के दिन भारत का दूसरा और कुल पांचवां स्वर्ण पदक जीता। सुहास यतिराज ने सुबह एसएल 4 में रजत पदक जीता। योयोगी नेशनल स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट से एक और स्वर्ण पदक के लिए भारत की उम्मीदें जयपुर के 22 वर्षीय खिलाड़ी पर निर्भर थी। उन्होंने 43 मिनट में चू को 2-1 से हरा कर शानदार पाली खेली और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पहला गेम जीतने वाले नागर ने 2014 में बैडमिंटन खेलना शुरू किया और तीन साल बाद इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने रविवार को मैच और स्वर्ण पदक जीतने के लिए चू मान काई को 21-17, 16-21, 21-17 से हराया। प्रमोद भगत ने शनिवार को एसएल 3 में स्वर्ण पदक जीता और मनोज सरकार ने उसी वर्ग में कांस्य पदक जीता, यह टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में बैडमिंटन में भारत का चौथा पदक है।
भारत ने अब तक 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक अपने नाम कर लिए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Paralympics: Krishna Nagar wins India fifth gold medal in Tokyo
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: paralympics, krishna nagar wins, india fifth gold medal, tokyo, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved