• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पैरा-एशियाई खेल : मोनू घानगास और देवांशी सतीजा ने जीता रजत

जकार्ता। भारतीय एथलीट मोनू घानगास और तैराक देवांशी सतीजा ने बुधवार को यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल किया है। मोनू ने पुरुषों की चक्का फेंक स्पर्धा एफ-11 के फाइनल में रजत पदक पर कब्जा जमाया। भारतीय एथलीट मोनू ने फाइनल स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने तीसरे प्रयास में 35.89 मीटर की दूरी तय कर रजत पदक जीता। यह उनका सभी छह प्रयासों में बेहतरीन प्रदर्शन था।

ईरान के माहदी ओलाद ने 42.37 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। उनके हमवतन आरियान लोत्फी ने 34.14 मीटर की दूरी तय की और कांस्य पदक हासिल किया। देवांशी ने महिलाओं की 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस-10 तैराकी स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।

देवांशी ने फाइनल में 33.26 सेकेंड का समय लेकर इस स्पर्धा को पूरा कर दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक जीता। चीन की यी चेन ने 28.79 सेकेंड का समय लेते हुए पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा का कांस्य पदक थाईलैंड की मोनरुएडी कांगपीला ने 38.88 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Para Asian Games : Monu Ghangas and Devanshi Satija won silver medal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: para asian games, monu ghangas, devanshi satija, silver medal, jakarta, indonesia, sudhir, discus throw, swimmng, powerlifting, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved