• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लॉकडाउन से पहले हमारा अभ्यास अच्छा चल रहा था : दीपिका

Our practice was going well before the lockdown - Sports News in Hindi

मुंबई| भारत की महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने कहा है कि देश की महिला तीरंदाजों को टोक्यो ओलम्पिक में कोटा हासिल करने के लिए काफी मशक्कत करनी होगी और यह बहुत बड़ी चुनौती होगी। दीपिका ने कहा कि कोविड के कारण लगे लॉकडाउन से पहले महिला तीरंदाज काफी मेहनत कर रही थीं और कोटा हासिल करने को लेकर आत्मविश्वास से भरी थीं।

दीपिका ने भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी मुदित दानी के शो 'इन दी स्पॉटलाइट' में कहा, "जब लॉकडाउन लगा तब एक महीने में हम क्वालीफायर को लेकर अनभिज्ञ थे। लॉकडाउन से पहले हमारा अभ्यास अच्छा चल रहा था, लेकिन अचानक से हमें कुछ नहीं पता था कि क्या करना है। अभी हमारे पास महिला वर्ग में सिर्फ एक कोटा है और दो अन्य कोटा हासिल करने के लिए एक क्वालीफायर बचा है। आमतौर पर हम इस समय तक सभी कोटा हासिल कर लेते हैं, लेकिन इस समय यह अलग है।"

भारत के पुरुष तीरंदाजों ने सभी कोटा हासिल कर लिए हैं। तरुणदीप राय, अतानु दास, प्रवीण जाधव ने भारत को कोटा दिलाया है, लेकिन महिला वर्ग में सिर्फ दीपिका को कोटा मिला है जो उन्होंने पिछले साल थाईलैंड के बैंकॉक मैं आयोजित किए गए एशियाई कॉनटिनेंटल क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीत कर हासिल किया था। भारत को अभी दो कोटा और हासिल करने हैं जो वो अगले साल पेरिस में होने वाले तीरंदाजी विश्व कप में हासिल कर सकता है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Our practice was going well before the lockdown
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: our practice, going, well, before, lockdown, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved