• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओलंपिक : भारोत्तोलक हिडिलिन ने फिलीपींस को दिलाया स्वर्ण पदक

Olympics: Weightlifter Hidilyn breaks Philippines gold medal drought. - Sports News in Hindi

टोक्यो| फिलीपींस की भारोत्तोलक हिडिलिन डियाज ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता के स्थल टोक्यो इंटरनेशनल फोरम में यहां 55 किग्रा वर्ग में खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए अपने देश का पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो 2020 ओलंपिक गेम्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में यह जानकारी दी गई। हिडिलिन ने क्लीन एंड जर्क में 127 किलोग्राम भार उठाकर और 224 किलोग्राम के साथ कुल वजन में ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया। 30 वर्षीय हिडिलिन ने चीन की कियुयुन लियाओ को क्लीन एंड जर्क में अपनी आखिरी लिफ्ट में कुल 224 किलोग्राम के साथ पीछे छोड़ दिया जो किउयुन से एक अधिक था। हिडिलिन ने 2016 के रियो ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीता था। उन्होंने टोक्यो खेलों के लिए मलेशिया में प्रशिक्षण लिया था। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Olympics: Weightlifter Hidilyn breaks Philippines gold medal drought.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: olympics, weightlifter, hidilyn, breaks, philippines, gold medal, drought, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved