नई दिल्ली। वर्ष 2004 के एथेंस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले स्टार निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को नया खेल मंत्री नियुक्त किया गया है। वे विजय गोयल की जगह लेंगे। गोयल का भी विभाग बदलकर उन्हें संसदीय मामलों का राज्य मंत्री बनाया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राठौड़ अब तक सूचना प्रसारण मंत्रालय के राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे। राठौड़ ने 1990 के दशक के मध्य में शूटिंग रेंज में कदम रखा था। इसके बाद वे ओलंपिक खेलों में भारत के पहले व्यक्तिगत रजत पदकधारी बने। उन्होंने डबल ट्रैप इवेंट में दूसरा स्थान हासिल किया।
भारतीय सेना से समयपूर्व सेवानिवृत्ति लेने के बाद राठौड़ 2013 में भाजपा से जुड़े और मई 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद उन्होंने सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री का पद संभाला। बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाले एक और निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने ट्विटर पर राठौड़ को बधाई दी है।
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
Daily Horoscope