• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओसीए के पास आई 2030 एशियाई खेलों की मेजबानी की अर्जी

OCA appeals to host 2030 Asian Games - Sports News in Hindi

कुवैत सिटी| एशियाई ओलम्पिक परिषद (ओसीए) को कतर के दोहा और साऊदी अरब के रियाद शहरों से 2030 एशियाई खेलों की मेजबानी का प्रस्ताव मिला है। ओसीए द्वारा सोमवार को जारी बयान में बताया गया है कि वेई जिजझोंग की अध्यक्षता वाली ओसीए की मूल्यांकन समिति अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में इन दोनों शहरों का दौरा करेगी और इस दौरान ओसीए के आजीवन उपाध्यक्ष भी अध्यक्ष के साथ होंगे। 2030 में होने वाले 21वें एशियाई खेलों के मेजबान शहर का ऐलान ओसीए की 39वीं जनरल एसेम्बली में होगा जो 16 दिसंबर को ओमान के मसक्ट में आयोजित की जाएगी। 19वें एशियाई खेल चीन के हांगझाऊ में 10-25 सितंबर-2020 में आयोजित किए जाएंगे। वहीं 20वें एशियाई खेल जापान के एइची-नागोया में 2026 में खेले जाएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-OCA appeals to host 2030 Asian Games
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: oca, appeals, host, 2030, asian games, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved