• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

‘सरकार से बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के बहिष्कार की अपील करेंगे’

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राइफल महासंघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष रनिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि वे सरकार से 2022 में बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के 22वें संस्करण का बहिष्कार करने की अपील करेंगे। उल्लेखनीय है कि बर्मिंघम की आयोजन समिति ने निशानेबाजी को 22वें राष्ट्रमंडल खेलों को हटाने का फैसला किया है। राजधानी दिल्ली में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में रनिंदर ने यह भी कहा कि वे इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष थोमस बाक के साथ उठाएंगे।

थॉमस 18 से 20 अप्रैल तक भारत दौरे पर रहेंगे। वे इस दौरे पर भारतीय ओलम्पिक समिति (आईओए) के नवनियुक्त कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले निशानेबाजों के लिए इस संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस समारोह में 14 निशानेबाज शामिल हुए। रनिंदर ने कहा, अगले एक या दो दिन में मैं केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, भारतीय ओलम्पिक महासंघ (आईओए) को पत्र लिखूंगा और अपील करेंगे कि अगर निशानेबाजी को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल न किया जाए, तो इन खेलों का बहिष्कार किया जाए।

उन्होंने कहा, निशानेबाजी में भारत एक मजबूत दावेदारी पेश करता है और ऐसे में इस खेल को वे हमसे अलग नहीं कर सकते। मैं भारतीय सरकार से बर्मिंघम खेलों के बहिष्कार का आग्रह करूंगा। मैं बाक के साथ भी इस मुद्दे पर बात करूंगा। एनआरएआई के अध्यक्ष ने कहा, निशानेबाजी में देश को अधिक पदक मिलते हैं। ऐसे में इसे राष्ट्रमंडल खेलों में वैकल्पिक रखना गलत बात है। हमने बर्मिंघम में भारतीय समुदाय से इसकी बात की है और उन्होंने स्थानीय संसद में बड़ी संख्या में इसका प्रतिनिधित्व किया है और इस मुद्दे को ब्रिटेन के खेल मंत्री के सामने रखा गया है। हमें वहां से भी सकारात्मक बयान की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NRAI chief Raninder Singh says, India should boycott 2022 CWG
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nrai chief raninder singh, india, boycott, 2022 cwg, cwg 2018, bermingham, england, ioa, rajyavardhan singh rathore, shooting, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved