• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

19 नवंबर का वो दिन, जब आयरन लेडी कर्णम मल्लेश्वरी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

November 19th was the day when Iron Lady Karnam Malleswari created a world record. - Sports News in Hindi

नई दिल्ली,। भारतीय खेल इतिहास में '19 नवंबर' का दिन बेहद खास रहा है। साल 1995 में इसी दिन महिला वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी ने चीन के ग्वांगझू में हुई विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 113 किलोग्राम वजन उठाकर 'क्लीन एंड जर्क' में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था। 'आयरन लेडी' कर्णम मल्लेश्वरी ने महज 20 साल की उम्र में 54 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 202.5 किलोग्राम भार उठाते हुए गोल्ड जीता। अन्य सात भार वर्गों में चीनी वेटलिफ्टर विजेता रहे थे। इससे पहले साल 1994 में इस्तांबुल में भी कर्णम मल्लेश्वरी विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी थीं। 1 जून 1975 को श्रीकाकुलम (आंध्र प्रदेश) के वोसावनिपेटा गांव में जन्मीं कर्णम मल्लेश्वरी ने बहन के नक्शेकदम पर चलते हुए वेटलिफ्टिंग शुरू की थी। पिता कॉलेज स्तर पर फुटबॉलर रहे थे। ऐसे में बेटियां भी पिता की तरह खेल में अपना करियर बनाना चाहती थीं। महज 13 साल की उम्र में कर्णम मल्लेश्वरी ने वजन उठाना शुरू कर दिया था।
साल 1994 और 1998 में कर्णम मल्लेश्वरी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम करने से चूक गईं। उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने सिडनी ओलंपिक की तैयारियां शुरू कर दीं।
आखिरकार, 2000 सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने इतिहास रच दिया। उन्होंने स्नैच में 110 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 130 किलोग्राम भार उठाया। कुल 240 भार के साथ कर्णम मल्लेश्वरी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। वह ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
कर्णम मल्लेश्वरी 2002 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को एक और पदक जिताने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन इसी बीच पिता के निधन ने उन्हें झकझोर दिया।
साल 2004 में वह ग्रीस में हुए ओलंपिक गेम्स में उतरीं, लेकिन दुर्भाग्य से पदक नहीं जीत सकीं। कुछ समय बाद उन्होंने अपने करियर से संन्यास का ऐलान कर दिया।
कर्णम मल्लेश्वरी को वेटलिफ्टिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए साल 1994 में 'अर्जुन पुरस्कार' से नवाजा गया, जिसके बाद साल 1999 में 'राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। इसी साल उन्होंने 'पद्म श्री' भी हासिल किया।
कर्णम मल्लेश्वरी ने 1997 में वेटलिफ्टर राजेश त्यागी से शादी रचाई। संन्यास के बाद उन्होंने कर्णम मल्लेश्वरी फाउंडेशन की स्थापना की, जिसने अनेक युवा वेटलिफ्टर्स को उनका सपना साकार करने का मौका दिया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-November 19th was the day when Iron Lady Karnam Malleswari created a world record.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: iron lady, karnam malleswari, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved