• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनबीए ने देश भर में रिलायंस फाउंडेशन जूनियर एनबीए प्रोग्राम की वापसी की घोषणा की

NBA Announces Return of Reliance Foundation Junior NBA Program Across the Country - Sports News in Hindi

नई दिल्ली| नेशनल बास्केटबॉल एसोशिएसन (एनबीए) ने गुरुवार को कहा कि देश भर में लड़के और लड़कियों के वर्ग में रिलायंस फाउंडेशन जूनियर एनबीए प्रोग्राम की वापसी हो रही है। 12 सप्ताह तक चलने वाली वर्चुअल सीरीज का आयोजन जूम पर होगा और चाहें जो भी इससे जुड़ना चाहे वह जुड़ सकता है क्योंकि यह सबके लिए फ्री है। इस सीरीज की शुरूआत 6 मार्च को हो गई है। इसके तहत डब्ल्यूएनबीए के क्लब शिकागो स्काई की गार्ड सिडनी कोलसन ने एक लाइव क्लीनिक की मेजबानी की थी। इस सीरीज में हर शनिवार सुबह भारतीय समयानुसार एनबीए, डब्ल्यूएनबीए और एनबीए जी लीग के खिलाड़ियों, लेजेंड्स और कोचेज के साथ कौशल विकास, नेतृत्व और जीवन कौशल सत्र (सेशंस) में भाग लेने की सुविधा होगी। दो बार के एनबीए ऑल-स्टार रॉय हिबर्ट 13 मार्च शनिवार को अगले वर्चुअल क्लिनिक की मेजबानी करेंगे।
प्रत्येक सत्र में शामिल होने के बारे में अधिक जानकारी के लिए, इच्छुक खिलाड़ी और उनके परिवार फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भारत में एनबीए के सोशल मीडिया चैनलों को फॉलो कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूलों में नियुक्त पीई शिक्षकों और प्रशिक्षकों को पूर्व-रिकॉर्ड किए गए प्रशिक्षण वीडियो के साथ-साथ अन्य सामग्री भी प्रदान की जाएगी। साथ ही साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए जरूरी विकास के अवसर प्रदान किए जाएंगे। सत्र में भाग लेने के लिए, सभी प्रतिभागियों को इस लिंक पर पूर्व-पंजीकरण करना होगा।
रिलायंस फाउंडेशन जूनियर एनबीए कार्यक्रम लगातार आठवें वर्ष वापसी कर रहा है। यह एक व्यापक युवा विकास पहल है जिसका उद्देश्य खेल को जमीनी स्तर पर विकसित करना और बास्केटबॉल के मुख्य मूल्यों को लागू करना है। ये मूल्य हैं- टीम वर्क, सम्मान, ²ढ़ संकल्प और समुदाय। यह सब भारत में लड़कों और लड़कियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव लाने के लिए किया जाता है। ।
2013 में इसकी शुरूआत के बाद से, यह कार्यक्रम 34 शहरों में 13,000 से अधिक स्कूलों के 1.1 करोड़ से अधिक युवाओं तक पहुंच गया है और इसके तहत देश भर में 13,000 से अधिक शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है।
2019-20 के सीजन के दौरान, एनबीए और इसकी टीमें दुनिया भर में 1.45 करोड़ युवाओं तक इन-पर्सन इवेंट्स और क्लीनिकों के माध्यम से पहुंचीं। इससे बाद वर्चुअल प्रोग्रामिंग और ऑनलाइन यूथ बास्केटबॉल डेवलपमेंट इवेंट्स आयोजित किए जाने लगे, जिसमें 118 देशों के प्रशंसकों और युवा खिलाड़ियों से 21.0 करोड़ से अधिक व्यूज मिले हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NBA Announces Return of Reliance Foundation Junior NBA Program Across the Country
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nba, announces, return, reliance foundation, junior, nba program, across, country, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved