• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नेशनल रेस वॉकिंग : ओलंपियन खुशबीर और इरफान लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली। ओलंपियन खुशबीर कौर और इरफान कोलोथून थोडी रविवार को यहां होने वाली 5वीं नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में क्रमश: महिला और पुरुष भारतीय दलों का नेतृत्व करेंगे। इस चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई करेंगे।

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने सोमवार को घोषणा की कि भारत के लगभग 80 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 20 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लेंगे। इरफान के अलावा पुरुषों में मनीष रावत भी एक प्रमुख खिलाड़ी हैं, जबकि महिलाओं में खुशबीर के साथ सौम्या बी, प्रियंका कुमारी, रवीना, शांती कुमारी, दीपमाला देवी भी रेस में भाग लेंगी।

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफिकेशन का समय पुरुषों के लिए 1:22.00 और महिलाओं के लिए 1:35.00 मिनट तय किया गया हैं। एशियाई खेलों के लिए क्वालीफिकेशन का समय पुरुषों के लिए 1:22.00 और महिलाओं के लिए 1:34.54 मिनट तय किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-National Race Walking Championship : Khushbir Kaur and Irfan Kolothun will take part
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national race walking championship, khushbir kaur, irfan kolothun, afi, ck walson, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved