• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

ट्रायल में फिसड्डी रहा मध्य प्रदेश का बोल्ट! खेल मंत्री ने बताया यह कारण

रामेश्वर के साथ दौड़े आयुष तिवारी पहले स्थान पर रहे। रामेश्वर ने ट्रायल्स में फेल होने पर कहा कि पहली बार ट्रैक पर जूते पहनकर दौड़ा इसलिए पीछे रह गया। उन्होंने कहा कि उनकी कमर में दर्द भी था, लेकिन वे एक महीने बाद फिर से लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। वहीं, रिजिजू ने ट्विटर पर लिखा कि रामेश्वर गुर्जर का ट्रायल टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां साई और राज्य सरकार के कोच मौजूद थे। रामेश्वर वीडियो में सबसे बाईं ओर (लेन 9) में दौड़ रहे हैं।

सुर्खियों में आने के चलते उन पर प्रदर्शन का दबाव इतना था कि वह अच्छा प्रदर्शन नहीं दे पाए। हम उन्हें पर्याप्त समय और ट्रेनिंग देंगे। रामेश्वर मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के निवासी हैं। वे नंगे पैर दौड़ते हुए 100 मीटर दौड़ 11 सेकेंड में पूरी करने में सफल रहे थे। इसे देखते हुए मध्य प्रदेश के खेल मंत्री जीतू पटवारी ने भी रामेश्वर को भोपाल में बेहतर प्रशिक्षण देने की बात कही थी। खेल मंत्री ने रामेश्वर की तरह उभरती ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया था।

ये भी पढ़ें - सोना जीत सायना बोलीं- मैं आधे घंटे भी नहीं सो पाई, क्योंकि पापा...

यह भी पढ़े

Web Title-MP Sprinter Rameshwar Gurjar did not perform well in trial conducted by sai
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mp sprinter rameshwar gurjar, trial, sai, sports authority of india, kiren rijiju, usain bolt, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved