नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद 1500 मीटर में एशियाई खेलों में क्वालीफाई करने के लिए आयोजित की गई विशेष ट्रायल मे महिला धावक मोनिका चौधरी विफल रहीं। वे अंतत: एशियाई खेलों के लिए जकार्ता नहीं जा पाएंगी। यह ट्रायल बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रखी गई थीं जिसमें मोनिका ने चार मिनट 33 सेकेंड का समय निकाला जो क्वालीफाई मार्क चार मिनट 16.88 सेकेंड से अधिक था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मोनिका हालांकि इस निराश हैं और उन्होंने अपने एशियाई खेलों में हिस्सा न ले पाने का दोष भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) पर मढ़ा है। दरअसल, मोनिका का कहना है कि उन्होंने गुवाहाटी में हुई इंटर स्टेट चैम्पियनशिप में चार मिनट 12 सेकेंड का समय निकाला था, जो एशियाई खेलों के क्वालीफाई मार्क के मुताबिक था, लेकिन इसके बाद भी उनकी भूटान में कैम्प में ट्रायल हुई जहां उन्हें संतोषजनक प्रदर्शन न करने का हवाला देकर बाहर कर दिया।
मोनिका ने इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। एएफआई ने हालांकि मंगलवार को एक बयान में कहा था कि मोनिका ने इंटर स्टेट चैम्पियनशिप में चार मिनट 12.44 समय के साथ रजत पदक जीता था जबकि एशियाई खेलों के लिए 15 अगस्त को भूटान में आयोजित चयन ट्रायल में उन्होंने चार मिनट 41.06 का समय लिया था। लेकिन एशियाई खेलों में हिस्सा लेने के लिए एएफआई ने चार मिनट 16.88 का समय तय किया था।
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
Daily Horoscope