राठौड़ ने कहा कि वे भारत को दुनिया के लिए एक खेल उपकरण विनिर्माण केंद्र
बनते देखना चाहते हैं। राठौड़ ने इस बात पर भी जोर दिया कि खेल की ओर देश
की और संघों की मानसिकता बदलने की जरूरत है। राठौड़ ने कहा, खेल की तरह और
कोई भी चीज क्षेत्रों में बाधाओं को पार नहीं कर सकती। हम भारत को खेल की
दुनिया का एक शक्तिशाली देश बनाना चाहते हैं और इसके लिए हमें निजी
क्षेत्रों के समर्थन की जरूरत है। वर्तमान में हम दो कार्यक्रमों पर ध्यान
केंद्रित कर रहे हैं। ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी
पहला ओलम्पिक पोडियम के तहत खेल में उत्कृष्टता को
लाना और दूसरा खेलों इंडिया के जरिए खेल की व्यापक आधारशिला रखना। 2018
भारत में खेल के लिए सबसे बेहतरीन होने वाला है। हम खेलों की ओर लोगों की
मानसिकता बदलने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए खेल के आसपास का वातावरण फिर
से उत्पन्न करने की जरूरत है। इसमें शिक्षा, कौशल, प्रशिक्षण, प्रसारण,
कार्यक्रम आदि शामिल हैं।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope