• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मनिका बत्रा को मिला आईटीटीएफ का ब्रेकथ्रू टेबल टेनिस स्टार अवार्ड

इंचिओन (दक्षिण कोरिया)। महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा प्रतिष्ठित आईटीटीएफ ब्रेकथ्रू टेबल टेनिस स्टार अवार्ड पाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। मनिका को यहां बुधवार को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मनिका ने पुरस्कार समारोह में कहा कि इस पुरस्कार को पाना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। मुझे लगता है कि यह साल मेरे करियर का अब तक का सबसे अच्छा साल रहा है। मैंने जो कुछ भी हासिल की है उससे खुश हूं। उन्होंने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को महिला टीम वर्ग में पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। इसके अलावा महिला एकल में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। मनिका ने इस वर्ष एशियाई खेलों में भी शरत कमल के साथ मिलकर मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। 23 साल की मनिका इस साल करियर की अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 52वें स्थान पर पहुंची थीं। वे यह रैंकिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Manika Batra first indian to win Breakthrough Table Tennis Star
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: manika batra, breakthrough table tennis star, indian paddler manika batra, vijender singh, indian boxer vijender, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved