लंदन/नई दिल्ली। भारत के लिए ओलम्पिक खेल चुके मुक्केबाज मनोज कुमार ने
लंदन मे रह रहे इंडियन स्पोर्ट्स फैन्स के साथ हरियाणा दिवस मनाया। वल्र्ड
चैम्पियनशिप 2019 और टोक्यो 2020 के मद्देनजर इस खास मौके पर मनोज ने विशेष
फैन ड्राइव लॉन्च किया। यह फैन ड्राइव लंदन के हारलिंग्टन स्पोर्ट्स सेंटर
मे आयोजित कराया गया जहां मनोज मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद थे। ये भी पढ़ें - टेस्ट सीरीज से बाहर हुए कमिंस व हैजलवुड, ये ले सकते हैं जगह
मनोज ने
खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इंडियन स्पोट्र्स फैन्स कम्यूनिटी के साथ लंदन
में बातचीत करके मुझे बेहद खुशी हो रही है और मैं दुनियाभर मे मौजूद भारतीय
स्पोर्ट्स फैन्स से अपील करुंगा कि वे अधिक संख्या में आकर आपना समर्थन
दें। इससे खिलाड़ी का मनोबल बढ़ेगा और साथ ही दुनियाभर में इंडियन
स्पोट्र्स फैन्स कम्यूनिटी की एकता का स्ट्रांग मैसेज भी जाएगा।
हाल ही मे
लंदन मे हुए इंडियन स्पोट्र्स फैन कम्यूनिटी की लॉन्चिंग पर हॉकी प्रदर्शनी
(5 डेकेड्स 50 पिक्चर्स) का आयोजन लंदन में हो रहे महिला विश्व कप 2018 के
मौके पर किया गया। इस प्रदर्शनी में भारतीय महिला हॉकी के पिछले 50 सालों
का विवरण किया गया। इंडियन स्पोट्र्स फैन भारत की सबसे बड़ी स्पोट्र्स फैन
कम्यूनिटी है जिसके सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर पर 71000 से ज्यादा
फॉलोअर्स हैं और न केवल भारत में बल्कि लंदन तथा न्यूजीलैड समेत 27 देशों
मे फैला हुआ है।
IPL 2024 : क्या आज हाथ मिलाएंगे गंभीर और कोहली, जब पहले मिले थे तो...सोशल मीडिया में भी ट्रेंड कर रहे हैं दोनों
अंडर-13 आईलीग : मिनर्वा एकेडमी ने सुदेवा दिल्ली को 6-4 से हराकर शीर्ष पर बनाई जगह
पाकिस्तान मई में टी2O श्रृंखला के लिए 2018 के बाद पहली बार आयरलैंड का दौरा करेगा
Daily Horoscope