• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेघालय में वर्ष 2022 में होने वाले राष्ट्रीय खेल में तेंदुआ शुभंकर

Leopard will be mascot for National Games 2022 in Meghalaya - Sports News in Hindi

शिलांग। मेघालय में वर्ष 2022 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए तेंदुआ शुभंकर का रूप धारण करेगा। वर्ष 2022 में मेघालय की स्थापना के पूरे 50 साल हो जाएंगे। यह फैसला मेघालय के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री बंटीडोर लिंग्दोह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राष्ट्रीय खेल-2022 कार्यकारी समिति की पहली बैठक में लिया गया।

यह तेंदुआ जंगली बिल्लियों में से एक है जो गारो, खासी और जयंतिया पहाड़ी के जंगलों में रहता है। लिंग्दोह ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के लिए मावडियांडियांग में करीब 50 एकड़ में स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल गांव के निर्माण के लिए मेघालय शहरी विकास प्राधिकरण से 64.34 एकड़ जमीन अधिग्रहण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के लिए करीब 114.34 एकड़ जमीन की पहचान की गई है। मेघालय पूर्वोत्तर का तीसरा राज्य होगा जो राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। इससे पहले मणिपुर और असम में क्रमश: वर्ष 1999 और 2007 में इसका आयोजन हो चुका है। राष्ट्रीय खेलों के दौरान करीब 14450 एथलीटों और अधिकारियों के मेघालय आने की संभावना है।

(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Leopard will be mascot for National Games 2022 in Meghalaya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: leopard, mascot, national games 2022, meghalaya, manipur, assam, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved