• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोनेरू हम्पी ने जीता बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड

Koneru Hampi wins BBC Indian Sportswoman of the Year Award - Sports News in Hindi

नई दिल्ली| भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी को इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2020 से सम्मानित किया गया है। प्रशंसको के ऑनलाइन मतदान से विजेता का फैसला हुआ। हम्पी ने फरार्टा धाविका दुती चंद, निशानेबाज मनु भाकर, पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय महिला हॉकी टीम की मौजूदा कप्तान रानी रामपाल को पछाड़कर यह अवॉर्ड जीता।

हम्पी ने कहा, " शतरंज एक इनडोर खेल है, इसलिए भारत में क्रिकेट की तरह इस पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता। मुझे हालांकि उम्मीद है कि इस पुरस्कार के बाद शतरंज की ओर लोगों का ध्यान जाएगा।"

दो साल के मातृत्व अवकाश के बाद हम्पी ने दिसंबर 2019 में विश्व रैपिड चैम्पियनशिप का खिताब जीता था। इसके बाद 2020 में उन्होंने कायरन्स कप जीता था।

हम्पी महज 15 साल की उम्र में ही 2002 में ग्रैंडमास्टर बनी थी। 2003 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से और 2007 में उन्हें प²मश्री से सम्मानित किया गया था।

- - आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Koneru Hampi wins BBC Indian Sportswoman of the Year Award
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: koneru hampi, wins, bbc indian, sportswoman, year award, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved