• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओलंपिक (टेटे) : मौजूदा चैम्पियन से हारे अचंता, भारतीय चुनौती समाप्त

Kamal hopeful of a medal at Olympics - Sports News in Hindi

टोक्यो| भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल मंगलवार को टोक्य ओलंपिक की टेबल टेनिस स्पर्धा के पुरुष एकल के तीसरे दौर के मुकाबले में हार गए। कमल की हार के साथ इस इवेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है। टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम टेबल नम्बर-1 पर मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैम्पियन चीन के मा लोंग ने कमल को 4-1 से हराया। लोंग ने यह मैच 11-7 8-11, 13-11, 11-4, 11-4 से हराया। यह मैच 46 मिनट चला। कमल ने पहला गेम 7-11 से गंवाने के बाद जोरदार वापसी की और दूसरे गम में 11-8 की जीत के साथ मुकाबले में लौट आई। इसके बाद हालांकि लोंग ने 13-11, 11-4 से अगले दो गेम जीतकर 3-1 की लीड ले ली। तीसरे गम में हालांकि उन्हें कमल से कड़ी टक्कर मिली। महिला एकल में भी भारतीय चुनौती समाप्त हो चुकी है। मनिका बत्रा तीसरे और सुतिर्था मुखर्जी दूसरे दौर में हार चुकी हैं जबकि मनिका और कमल की मिश्रित युगल जोड़ी पहले दौर में हार चुकी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kamal hopeful of a medal at Olympics
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kamal, hopeful, medal, olympics\r\n, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved