नई दिल्ली| भारत की अपूर्वी चंदेला
ने यहां जारी आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर
राइफल स्पर्धा में शनिवार को विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया।
अपूर्वी ने 252.9 अंक लेकर नए विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम
किया। चीन की निशानेबाजों ने रजत और कांस्य पदक जीता। झौ रॉझु ने
251.8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहकर रजत और उनकी हमवतन झू होंग ने
230.4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पिछले साल टोक्यो ओलम्पिक-2020 का कोटा हासिल कर चुकी अपूर्वी का विश्व कप में यह व्यक्तिगत पदक है। उन्होंने 2015 में चांगवान में हुए विश्व कप में कांस्य और उसी साल आईएसएसएफ विश्व कप में फाइनल्स में रजत पदक जीता था। अपूर्वी
ने पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक
जीता था। उन्होंने एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा
में भी रवि कुमार के साथ मिलकर कांस्य पदक हासिल किया था।
अपूर्वी
और अंजु मोदगिल ने पिछले साल सितम्बर में दो ओलम्पिक कोटा हासिल किया था।
दोन निशानेबाज विश्व चैम्पियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा
में क्रमश : चौथे और दूसरे नंबर पर रही थी। अपूर्वी ने शुक्रवार को क्वालिफिकेशन राउंड में 629.3 का स्कोर किया था और वह चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल के क्वालीफाई की थी।
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope