• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विश्व कप : मनु-अनमोल ने जीता 10 मी. एयर पिस्टल में स्वर्ण

सिडनी। मनु भाकर और अनमोल जैन ने मंगलवार को जूनियर निशानेबाजी विश्व कप की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 19 साल के अनमोल और 16 साल की मनु ने भारत को इस टूर्नामेंट में सातवां स्वर्ण दिलाया है। इस जोड़ी ने कुल 478.9 अंकों के साथ सोना हासिल किया। हालांकि यह जोड़ी 1.8 अंकों से विश्व रिकॉर्ड से चूक गई। इससे पहले अनमोल और मनु ने 770 अंकों के साथ नया जूनियर क्वालिफिकेशन विश्व रिकॉर्ड बनाया था। यह मनु का इस विश्व कप में तीसरा स्वर्ण है। चीन की लियू जिनयाओ व ली जुई की जोड़ी ने 473.3 अंकों के साथ रजत जबकि चीन की ही वांग झेहाओ और जियाओ जियारुजुआन की जोड़ी ने 410.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। भारत के गौरव राणा और महिमा तुरही की जोड़ी 370.2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही। इसके अलावा भारत ने मंगलवार को दो और कांस्य पदक जीते। गनेमत सेखोन ने महिलाओं की स्कीट स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं श्रेया अग्रवाल और अर्जुन बाबुता ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ISSF Junior World Cup : Manu Bhaker and Anmol Jain win gold in 10 meter air pistol event
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: issf junior world cup, indian pistol shooter, manu bhaker, anmol jain, gold medal, 10 meter air pistol event, gaurav rana, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved