नई दिल्ली। सुहल (जर्मनी) में आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप (राइफल/पिस्टल) के पहले दिन भारत के पिस्टल निशानेबाज अनीश ने शानदार प्रदर्शन किया। वे भारत के लिए एक स्वर्ण और एक रजत जीतने में सफल रहे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हरियाणा के 15 वर्षीय अनीश ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल इवेंट में 579 अंक के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण जीता। इस स्कोर से भारत को टीम स्पर्धा का रजत पदक जीतने में भी मदद मिली। अनीश व्यक्तिगत स्पर्धा में जर्मनी के फ्लोरियन पीटर से सात अंक आगे रहे, जिन्होंने 572 अंक का स्कोर बनाया।
यूक्रेन के पाब्लो कोरोस्टइलोव (570 अंक) को कांस्य पदक मिला। इस साल के शुरू में अनीश ने चेक गणराज्य के पिलजेन में इंटरनेशनल इवेंट में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता था। टीम स्पर्धा में अनीश के साथी अनहद जवांडा ने 561 और संभाजी जनजान पाटिल ने 547 अंक बटोरे।
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
Daily Horoscope