• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अजरबैजान में पोडियम की हैट्रिक बनाने उतरेंगे भारत के जेहान दारुवाला

Indias Jehan Daruvala will aim for a hat-trick of podiums in Azerbaijan - Sports News in Hindi

मुम्बई | भारतीय रेसर जेहान दारुवाला अजरबैजान में फार्मूला 2 चैंपियनशिप में पोडियम की हैट्रिक बनाने उतरेंगे। यह चैंपियनशिप एक महीने के ब्रेक के बाद बाकू शहर के सर्किट में लौट रही है। 24 वर्षीय दारुवाला, डच टीम एमपी मोटरस्पोर्ट के लिए रेस करते हैं, 2021 में इसी स्थल पर अपनी पहली यात्रा के दौरान छह किमी लम्बे स्ट्रीट ट्रैक पर तीसरे स्थान पर रहे थे। पिछले वर्ष उन्हें दूसरा स्थान मिला था। वह विजेता से आधा सेकेंड पीछे रहे थे । इस बार वह न केवल जीत की उम्मीद कर रहे हैं बल्कि तीसरी बार पोडियम पर आना चाहते हैं।
जेहान ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, "बाकू मेरे लिए पसंदीदा मैदान रहा है। पुराने शहर के तंग और मुश्किल सैक्शन को छोड़कर यह प्रारूप जेद्दाह जैसा है जो मेरी ड्राइविंग शैली का पूरा टेस्ट लेता है।"
उन्होंने कहा, "मैं पिछले वर्ष यहां जीतने से मामूली अंतर से चूक गया था लेकिन अब मैं सहज, रिचार्ज और सप्ताहंत के लिए पूरी तरह तैयार हूं।"
चैंपियनशिप फार्मूला वन ग्रां प्री के लिए सपोर्ट सीरीज की तरह है। शुक्रवार को अभ्यास और क्वालीफाइंग रेस होंगी। शॉर्टर स्प्रिंट रेस शनिवार को होगी और मुख्य रेस रविवार को होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indias Jehan Daruvala will aim for a hat-trick of podiums in Azerbaijan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jehan daruvala, formula 2, azerbaijan, mumbai, india, mp motorsport, dutch, sunday, formula one grand prix, saturday, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved