• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारतीय थ्रोबॉल टीमों ने वर्ल्ड गेम्स में स्वर्ण जीत रचा इतिहास

नई दिल्ली। भारत की पुरुष और महिला थ्रोबॉल टीम ने नेपाल के काठमांडू में आयोजित हुए वर्ल्ड गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम सोमवार को इन खेलों में हिस्सा लेने के बाद घर लौटी है। इन खेलों का आयोजन 15 से 18 जून के बीच हुआ था। भारतीय पुरुष और महिला थ्रोबॉल टीम ने पहली बार इन खेलों में हिस्सा लिया था और पहली बार में ही उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंतरराष्ट्रीय खेल परिषद (कनाडा) द्वारा आयोजित इन वल्र्ड गेम्स में42 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिसमें कुश्ती, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी आदि प्रमुख हैं। भारतीय थ्रोबॉल संघ के महासचिव नरेश मान ने कहा, मैं स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय पुरुष और महिला टीम को बधाई देता हूं। इन खिलाडिय़ों ने वल्र्ड गेम्स में पदक जीतने के लिए पिछले वर्ष साल से ही कड़ी मेहनत शुरू कर दी थी। मुझे उम्मीद है ये खिलाड़ी आगे भी भारत का नाम रोशन करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian throw ball teams create history to win gold medals in world games
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian throw ball teams, create history, gold medals, world games, nepal, kathmandu, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved